गुड़गांव, जुलाई 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। चक्करपुर पुलिस चौकी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 25 वर्षीय गुमशुदा महिला गुड़िया कुमारी और उनके तीन वर्षीय बेटे को दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। 28 जून को पति से घरेलू विवाद और कहासुनी के बाद गुड़िया अपने बच्चे के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों को समयपुर बादली (दिल्ली) में उनकी भाभी के घर से बरामद किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिस पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...