Gurgaon News: दिल्ली पुलिस के सिपाही की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। खवासपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ सोमवार को फर्रूखनगर थाने में मामला दर्जं कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमित यादव के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के बांसलांबी गांव के रहने वाले थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अमित यादव ने वर्ष 2016 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के रूप में ज्वाइन किया था। वर्तमान में वह दिल्ली पुलिस में डीसीपी पूर्व कार्यालय में सिपाही के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
हादसे में सिपाही की मौत सोमवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.