Gurgaon News: दाखिले की दूसरी मेरिट कल जारी होगी
गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) दाखिलों के पहले चरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के पास सोमवार तक ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम मौका है। केवल फीस जमा कर देना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इसके बाद संबंधित कॉलेज में पहुंचकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना भी अनिवार्य है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही दाखिले को अंतिम रूप से मान्य माना जाएगा। शहर के सरकारी कॉलेजों में इन दिनों प्रवेश को लेकर हलचल बढ़ गई है। सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज समेत सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय और सेक्टर-52 स्थित कॉलेज में रोजाना विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.