Gurgaon News: दाखिले: नहीं भर पाई सीटें तो अब 12 जुलाई तक यूजी दाखिले के लिए बढ़ाई गई तारीख
गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने तीसरी बार पंजीकरण की अवधि बढ़ाते हुए अब विद्यार्थियों को 12 जुलाई तक आवेदन का मौका दिया है। विभाग का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब जिले के कई सरकारी कॉलेजों में सीटों के मुकाबले अपेक्षित आवेदन नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में खाली सीटों को भरने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिले के 10 सरकारी कॉलेजों में अब तक करीब 29 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि शहर के प्रमुख कॉलेजों में प्रवेश को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, लेकिन कई कॉलेज ऐसे भी हैं जहां उपलब्ध सीटों से कम आवेदन आए हैं। यही वजह है कि विभाग को तीसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.