Gurgaon News: थाने की चार करोड़ से बनी इमारत का शुभारंभ
गुड़गांव, सितम्बर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल के गुरुग्राम पहुंचने पर सोमवार को सेक्टर-17/18 पुलिस स्टेशन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस स्टेशन चार करोड़ रुपये में निर्माण हुआ है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज, डीसीपी पश्चिम , एसीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। डीजीपी पुलिस लाइंस के कम्युनिटी हॉल पहुंचे और वेलफेयर मीटिंग के दौरान पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने एचपीएचसी गेस्ट हाउस में परिवारों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.