गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-46 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को बालिकाओं के लिए अंतर-विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता 'एमिटी एक्वा फेस्ट-2026' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 32 स्कूलों से 178 युवा तैराकों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में तैराकों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया। शिव नादर स्कूल, स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस इंटरनेशनल और मेजबान एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में तैराकों का प्रदर्शन शिव नादर स्कूल की नैना सोमपाई ने अंडर-8 वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। अनन्या...