गुड़गांव, नवम्बर 9 -- Gurgaon News: छात्र ऐप पर अपनी परेशानियां साझा कर सकेंगे - ऐप के जरिये विद्यार्थी साझा कर सकेंगे अपनी परेशानी, तनाव और व्यवहार में बदलाव की होगी पहचान गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूलों में बच्चों के बीच बढ़ते विवाद, मारपीट की घटनाओं और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए अब विद्यार्थियों की मनोदशा समझने के लिए विशेष मोबाइल ऐप तैयार करने की तैयारी तेज हो गई है।

विद्यार्थियों की मनोदशा समझने की पहल इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थी अपनी परेशानियां साझा कर सकेंगे। उनके जवाब और व्यवहार से जुड़े संकेतों के आधार पर यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सा बच्चा मानसिक तनाव, अकेलेपन, पढ़ाई के दबाव या किसी अन्य परेशानी से जूझ रहा है। जरूरत पड़ने पर ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल के प्रशिक्षित शिक्षकों, परामर्शदाताओं और मानसिक स्वास्थ...