Gurgaon News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,इलाज के दौरान हुई मौत
गुड़गांव, सितम्बर 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव राठीवास के पास सड़क हादसे में बुलेट की टक्कर से 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक अपने भतीजे के साथ बिलासपुर स्थित बैंक से अपनी पेंशन लेकर पैदल घर लौट रहे थे। पुलिस ने बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले का विवरण दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 सितंबर को चाचा सुभाष को बैंक से पेंशन दिलवाने के लिए बिलासपुर गए थे। पेंशन लेने के बाद दोनों दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे पैदल अपने गांव राठीवास की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे राठी इंडस्ट्रीज कंपनी के पास पहुंचे, तभी सामने से उनके गांव का ही रहने वाला एक युवक अपनी बाइक को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया। युवक ने सीधी टक्कर सड़क पर चल रहे सुभाष को मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष सड़क पर गिर पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.