गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। काकरोला गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ड्यूटी पर जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक का दायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसके शरीर पर अन्य कई गंभीर चोटें आई हैं। खेड़की दौला थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से बिहार के शिवहर जिले के गांव नयागांव निवासी राजविनय राउत ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी ड्यूटी के लिए काकरोला से सेक्टर-सात मानेसर स्थित कंपनी जा रहा था। जब वह गांव काकरोला के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक कार के चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद डायल-112 की सूचना पर घायल को पहले सेक्टर-87 स्थित निजी अस्पताल ले जाया ...