गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में गुरुवार शाम को हुई अचानक तेज बारिश ने एक बार फिर जलभराव की समस्या को उजागर कर दिया। शाम चार बजे के करीब शुरू हुई झमाझम बारिश से गुरुग्राम तहसील क्षेत्र में जहां 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं कादिपुर और हरसरू में सर्वाधिक 45-45 मिलीमीटर बारिश हुई। अचानक हुई इस मूसलाधार बारिश से शहर के कई मुख्य चौराहों और आंतरिक सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते शाम के व्यस्त समय (पीक आवर्स) में वाहनों की गति पूरी तरह से थम गई। बारिश के कारण सबसे खराब स्थिति सेक्टर-4 की मार्केट में देखने को मिली, जहां पूरी मार्केट जलमग्न हो गई। दुकानदारों और ग्राहकों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा सेक्टर-15, कादिपुर, सेक्टर-10, सेक्टर-37, सेक्टर-9ए, न्यू कॉलो...