Gurgaon News: तीसरे दिन जीएमडीए ने 13 किलोमीटर सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
गुड़गांव, अगस्त 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे शहरव्यापी अभियान के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने woensdag को लगातार तीसरे दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जीएमडीए के प्रवर्तन दस्ते ने करीब 13 किलोमीटर लंबी सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाकर सड़क के राइट ऑफ वे को आम जनता की आवाजाही के लिए बहाल कराया। इसके साथ ही विभिन्न सेक्टरों में लगभग 150 एकड़ ग्रीन बेल्ट को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि तीसरे दिन की कार्रवाई मुख्य रूप से वाटिका चौक-घाटा, वाटिका चौक-एनएच, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और कई प्रमुख सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर केंद्रित रही। अभियान का नेतृत्व जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरएस बाठ ने किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.