Gurgaon News: तीन हजार सफाई कर्मियों की हड़ताल से कूड़े के ढेरों में तब्दील हुआ शहर
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में नगर निगम के करीब तीन हजार सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 11वें दिन भी जारी रही। मानी गई मांगों के आधिकारिक आदेश जारी नहीं होने के विरोध में कर्मचारी 18 अगस्त तक हड़ताल पर डटे हुए हैं। लगातार 11 दिनों से शहर में झाड़ू नहीं लगने और घरों से शत-प्रतिशत कचरा न उठने के कारण पूरी साइबर सिटी कूड़े के ढेरों में तब्दील हो चुकी है। शहर की मुख्य सड़कों, चौराहों और कॉलोनियों में अब तक करीब 15 हजार मीट्रिक टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है, जिससे उठती भीषण दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। शहर के रेलवे रोड, दौलताबाद फ्लाईओवर, राजेंद्रा पार्क, सूरत नगर, न्यू कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, सदर बाजार, जैकबपुरा सरकारी स्कूल के पास, मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.