गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में सितंबर महीने के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हल्की बूंदाबांदी और सुहावने माहौल के बाद अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले तीन वर्षों में यह पहला मौका है कि सितंबर माह में रात और सुबह का तापमान इतनी बड़ी गिरावट के साथ दर्ज किया गया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार की सुबह शहर में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि, सुबह करीब दस बजे के बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन लगातार चल रही ठंडी बयार के कारण मौसम बेहद खुशनुमा बना रहा। शाम ढलते ही आसमान में एक बार फिर हल्के बादल छा गए, जिससे दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। यह भी पढ़ें- मौसम:अगले पां...