गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-33 के 220 केवी बिजली घर का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद तीन औद्योगिक क्षेत्रों से बिजली कटौती से उत्पादन प्रभावित हो गए हैं। सेक्टर-33, 34 और 37 के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली सप्लाई प्रभावित है। रोजाना दो से तीन बार करीब 1-1 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इससे उद्योगों में उत्पादन प्रभावित होने के साथ मशीनों और ऑर्डर आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष दीपक मैनी ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए बिजली निगमों से तत्काल समाधान की मांग की है。

दोनों बिजली निगमों के बीच तालमेल नहीं: दीपक मैनी ने कहा कि एक तरफ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के सेक्टर-33 बिजली घर का ट्रांसफॉर्मर खराब है, वहीं सप्ल...