Gurgaon News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी और आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और गफलत से वाहन चलाने के कारण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस थाना बिलासपुर, न्यू कॉलोनी और सेक्टर-56 में दर्ज हुए तीन अलग-अलग मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बुजुर्ग फिजियोथेरेपिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
गंभीर सड़क हादसे रेवाड़ी के तेजपुरा मोहल्ला निवासी रेणू बाला अपने पति कृष्ण कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बिलासपुर आ रही थीं। रास्ते में बारिश होने के कारण उन्होंने बिलासपुर फ्लाईओवर से वापस घर लौटने का फैसला किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.