Gurgaon News: तिगरा तालाब को अतिक्रमणमुक्त किया
गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर निगम ने शुक्रवार को तिगरा गांव के तालाब की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवा दिया। यह कार्रवाई सहायक अभियंता हरिकशन पवन कुमार और कनिष्ठ अभियंता प्रियदीप सोनी की मौजूदगी में हुई। इस तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। इससे तालाब में बारिश का पानी नहीं जा पा रहा था। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया के आदेश पर इस तालाब की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया। दहिया ने कहा कि कहा कि शहर के तालाबों एवं जल निकायों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। तालाबों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.