गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिलासपुर-तावडू रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल का इलाज तावडू के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना बिलासपुर पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तावडू के गांव जौरासी निवासी संजय ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी कि उसका भतीजा मोहित पथरेड़ी स्थित डिकैथलॉन कंपनी में नौकरी करता था। इस गांव का पंकज भी मानेसर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 23 अक्टूबर को मोहित और पंकज नौकरी से बाइक पर बैठकर गांव की तरफ वापस आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: हाईवे पर हादसे में युवक की मौत बिलासपुर-तावडू रोड पर रात करीब नौ बजे जब वह ई-कॉम कंपनी के समीप पहुंचें तो उन्होंने गांव जौरासी निवासी मुकुल को...