Gurgaon News: तालाबों में शोधित पानी डाला जाएगा
गुड़गांव, अगस्त 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। बहरामपुर सीवर शोधन संयंत्र से निकल रहे शोधित पानी से गांव भोंडसी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हरियाली विकसित की जाएगी। इसके लिए करीब साढ़े सात किमी लंबी पाइप लाइन डाली गई है, जिसके माध्यम से करीब 18 एमएलडी पानी दिया जाएगा। गांव गैरतपुर बास और टीकली के 11 तालाबों तक शोधित पानी को पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने दी। मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोधित पानी का उपयोग पर्यावरणीय सुरक्षा और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.