गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले को स्वच्छ बनाने और तालाबों का कायाकल्प करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में बागवानी शाखा के पिछले तीन वर्षों के कार्यों और भविष्य की योजनाओं का ब्यौरा पेश किया। इसके तहत शहर में हरित क्षेत्रों के विकास, जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए कुल 247.13 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां दी गई हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 से लेकर सितंबर 2026 तक के इन तीन वर्षों में बागवानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इनमें वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 23.67 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 165.73 करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक 57.73 करोड़ रुपये के कार...