गुड़गांव, सितम्बर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। एसजीएफआई हरियाणा स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। कक्षा आठवीं की छात्रा तन्वी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कक्षा 12वीं की कोमल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कैथल के आरकेएसडी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए पदक तक का सफर तय किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में तन्वी और कोमल ने आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और अनुशासन के दम पर बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, दोनों छात्राएं लंबे समय से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं।प्रतियोगि...