गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वजीराबाद स्थित ढाणी चौक के पास करीब 2.5 एकड़ सरकारी भूमि पर बनाए गए अस्थायी टिन शेड को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया और भूमि को खाली कराया गया। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक के नेतृत्व में जेई मोहित राणा और टीम द्वारा की गई। उक्त भूमि का उपयोग कुछ लोगों द्वारा कचरा जलाने के लिए भी किया जा रहा था। इससे क्षेत्र में धुआं एवं प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती थी। नगर निगम द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर कचरा जलाने और कचरा डालने से लोगों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। कचरा जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वा...