Gurgaon News: ढाई तोले की सोने की चेन चोरी
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नारनौल जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग के बैग से अज्ञात युवक ने करीब ढाई तोले की सोने की चेन चोरी कर ली। इस सिलसिले में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मूलरूप से राजस्थान के झुंझनु निवासी 61 वर्षीय रतीराम ने बताया कि वह मौजूदा समय में लक्ष्मण विहार कॉलोनी में रहता है। गुरुग्राम से नारनौल जाने के लिए रानीखेत एक्सप्रेस में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से अपनी पत्नी लीला देवी के साथ चढ़ा था। जब ट्रेन में बैठा तो देखा कि बैग की चैन खुली हुई है। जब बैग की जांच की तो पाया कि बैग में रखी ढाई तोले की सोने की चैन गायब है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.