Gurgaon News: ढलान सही नहीं होने से एरिया मॉल के सामने पानी भरा
गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित एरिया मॉल के सामने बारिश में जलभराव के कारणों का खुलासा हो गया है। एनएचएआई और जीएमडीए अधिकारियों ने जांच में पाया है कि बरसाती नाले की सही ढलान नहीं होने की वजह से यह स्थिति बनी है। एनएचएआई ने करीब 25 किमी लंबे गुरुग्राम-सोहना हाईवे का निर्माण करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से जुलाई, 2022 में पूरा किया है। पिछली बारिश में एरिया मॉल के बाहर करीब एक फीट तक जलभराव की स्थिति बन गई। इस वजह से यातायात जाम लग गया था। वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा था। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के निर्देश पर जीएमडीए और एनएचएआई ने जलभराव के कारणों की जांच की थी। इस जांच में पाया गया कि इस हाईवे की सर्विस रोड के साथ निर्मित बरसाती नाले का ढलान सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.