Gurgaon News: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर ठगी
गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। डॉक्टर से ऑनलाइन समय लेने के नाम पर मोबाइल में फर्जी एप्लीकेशन की फाइल डलवाकर करीब 92 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पहले पीड़ित से डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए 10 रुपये जमा कराने का झांसा दिया और फिर मोबाइल में फर्जी फाइल डलवाकर बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी चेतन ने शिकायत में बताया कि 18 जून 2026 को उनकी पत्नी ने डॉ. कालड़ा के क्लीनिक का मोबाइल नंबर इंटरनेट पर खोजा था। वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से मिलने का समय तय कराने के बहाने व्हाट्सऐप पर एक फर्जी फाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.