गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी के शीतला माता का दरबार को डेढ़ लाख सिक्को से सजाया गया है। जैकबपुरा के अधिकवक्तओं ने एक-एक रुपये के सिक्कों से माता का सजाया है। उनकी मन्नते पूरी होने से दरबार को सिक्को से सजाकर सुंदरता बढ़ा दिया है। जिससे माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। शीतला माता के आर्शीवाद से पूरी होती मन्नतें: मंदिर के पुजारियों ने कहा कि शीतला माता के आशीर्वाद से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। विशेषकर चेचक, त्वचा रोग और मौसमी बीमारियां ठीक होती हैं। माता शीतला माता मंदिर सहित देश भर के प्रमुख धामों में आरोग्य, संतान सुख, अच्छे स्वास्थ्य और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मन्नतें मांगी जाती हैं। जिसकी मन्नते पूरी होती हैं, वहां पर विभिन्न रूपों में दान कर...