Gurgaon News: डेंगू-मलेरिया पर निगरानी तेज, एक दिन में 10 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे
गुड़गांव, अगस्त 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी लगातार जारी है। मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक दिन में 10,102 घरों का रैपिड फीवर सर्वे किया गया। इसके साथ ही अब तक 10,40,503 घरों को सर्वे के दायरे में लाया जा चुका है। सर्वे के दौरान मलेरिया की जांच के लिए एक दिन में 831 रक्त स्लाइड तैयार की गईं, जबकि एक जनवरी से अब तक 1,83,766 रक्त स्लाइड तैयार हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में मलेरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस साल अब तक मलेरिया के कुल चार मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं डेंगू को लेकर भी मंगलवार को 150 नमूने जांच के लिए लिए गए। अब तक डेंगू की जांच के लिए 7,334 नमूने लिए जा चुके हैं। मंगलवार को डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.