गुड़गांव, जुलाई 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम में मानसून के साथ डेंगू ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को जिले में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। चौमा गांव की 20 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष अब तक सामने आए डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 20 जुलाई के बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को एक नया डेंगू मरीज दर्ज किया गया। इससे पहले भी जिले के विभिन्न हिस्सों से चार मामले सामने आ चुके हैं। चौमा गांव में मिले ताजा मामले के बाद स्वास्थ्य...