Gurgaon News: डेंगू का बढ़ता दायरा, एक दिन में फिर मिले 2 नए मरीज, संख्या 35 पहुंची
गुड़गांव, अगस्त 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। जिले में इस सीजन डेंगू का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को भी दो नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को डेंगू की जांच के लिए 97 सैंपल लिए गए, जबकि इस साल कुल 7,940 सैंपल जांचे जा चुके हैं। शुक्रवार को 1,243 घरों को रैपिड फीवर मास सर्वे के दायरे में लिया गया। अब तक जिले में 10.63 लाख से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है। वहीं, जिले में मलेरिया के अब तक पांच मरीज मिल चुके हैं। हालांकि शुक्रवार को मलेरिया का कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.