Gurgaon News: डूंडाहेड़ा में पेयजल और सीवर की नई पाइपलाइन बिछेंगी
गुड़गांव, सितम्बर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। बीते करीब एक दशक से टूटी सड़कों, सीवर जाम और जलभराव की समस्या से जूझ रहे डूंडाहेड़ा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। निगम की तरफ से गांव डूंडाहेड़ा में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से सड़क, सीवर, बरसाती नाले और पानी की लाइनें बदली जाएंगी। इसको लेकर निगम ने पूरे गांव की डीपीआर तैयार करके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों का दावा है कि अक्तूबर माह के अंत तक गांव में यह काम शुरू करवा दिए जाएंगे। बता दें कि गांव में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की सबसे बड़ी समस्या लंबे समय से नासूर बनी हुई है, जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। स्थिति यह है कि जरा सी बरसात होने पर ही मुख्य मार्गों और गलियों में दो-दो फीट तक पानी भर जाता है। इन सभी गंभीर समस्याओं से हमेशा के लिए न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.