Gurgaon News: डीसीपी ट्रैफिक ने बिना एचएसआरपी, ब्लैक फिल्म और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश
गुड़गांव, सितम्बर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात (डीसीपी ट्रैफिक) प्रतीक गहलोत ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान एसीपी यातायात मुख्यालय सत्यपाल यादव, एसीपी पूर्व इंद्रजीत, एसीपी पश्चिम संजय और सभी यातायात निरीक्षक मौजूद रहे। डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएस-तीन और इससे निचले स्तर के प्रदूषण फैलाने वाले वाहन, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट या बिना एचएसआरपी और अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों को नियमानुसार तुरंत इम्पाउंड किया जाए। इसके अलावा, नो एंट्री नियमों का उल्लंघन, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग, तेज गति, ड्रिंक एंड ड्राइव, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन ड्राइविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.