गुड़गांव, अगस्त 19 -- Gurgaon News: संघर्ष समिति का गठन, 26 अगस्त को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर महापंचायत का ऐलान गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। डीएलएफ के मकानों में सीलिंग और तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को सैकड़ों लोग उतरे। डीएलएफ फेज-तीन मेट्रो स्टेशन के पार्क में पंचायत का आयोजन किया। इसमें संघर्ष समिति का गठन करते हुए 26 अगस्त को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर महापंचायत का ऐलान किया। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि हरियाणा सरकार ने जल्द कोई रास्ता नहीं निकाला तो आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

महापंचायत की तैयारी यह पंचायत सुबह 11 बजे बुलाई गई। इसमें गांव नाथूपुर, सिकंदरपुर, चकरपुर, बादशाहपुर, सिरहौल, शिकोहपुर, दरबारीपुर, वजीराबाद आदि गांवों के मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत के अंत में सिरहौल गांव से चौधरी जितेंद्र यादव ...