Gurgaon News: डीएलएफ फेज-2 में योग का अभ्यास किया
गुड़गांव, सितम्बर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डीएलएफ फेज-2 स्थित अनुभूति भवन सेवाकेंद्र में एक विशेष योग भट्टी का आयोजन किया गया। तीन घंटे के आध्यात्मिक सत्र का मुख्य उद्देश्य साधकों में ज्ञान, योग, धारणा और सेवा के प्रति नई उमंग व आंतरिक ऊर्जा का संचार करना रहा। कार्यक्रम में शहरभर से बड़ी संख्या में जुड़े साधकों ने भाग लेकर सामूहिक राजयोग ध्यान की गहन अनुभूतियां प्राप्त कीं। सत्र की शुरुआत में कुमारी ईशु ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक भावों से भर दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन एम्स से पधारे डॉ. आशीष त्यागी भाई ने किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर ओंकार चंद ने कहा कि परमात्मा से दिल का नाता जितना गहरा और सच्चा होता है, जीवन उतना ही हल्का, शक्तिशाली और सुखम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.