Gurgaon News: डीएलएफ के तीन मकानों में 74 कमरे सील
गुड़गांव, अगस्त 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने मंगलवार को डीएलएफ फेज-तीन में विरोध के बीच सीलिंग और तोड़फोड़ की। तीन पीजी और गेस्ट हाउस में 74 कमरों को सील कर दिया। एक गेस्ट हाउस की स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से बने कमरों को मलबे में मिला दिया। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते तोड़फोड़ अभियान में किसी तरह की रुकावट नहीं आई। डीटीपीई अमित मधोलिया दोपहर करीब एक बजे मकान नंबर डब्ल्यू-12/9 पर पहुंच गए। करीब एक हजार वर्ग गज के इस प्लॉट में स्टिल्ट के साथ चार मंजिला मकान बनाया हुआ था। स्टिल्ट पार्किंग में करीब 700 वर्ग गज में अवैध निर्माण किया हुआ था। मधोलिया के आदेश पर बुलडोजर ने स्टिल्ट पार्किंग में बने प्रोजेक्टर रूम, बार रूम, बेडरूम, ड्राइंग रूम, लिफ्ट लॉबी और चार शौचालय को मलबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.