Gurgaon News: ठंडी हवाओं से सुहाना हुआ मौसम, सामान्य से 4.4 कम दर्ज किया तापमान
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही शहर में आसमान पर काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिनभर चली सुहानी हवाओं के कारण लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। शाम होते-होते शहर के कुछ इलाकों में हल्की फुहारें भी पड़ीं, जिससे मौसम और अधिक खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव और ठंडी हवाओं का असर शहर के प्रदूषण स्तर पर भी साफ देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 90 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। कुछ दिन पहले तक शहर का एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.