Gurgaon News: ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गुड़गांव, नवम्बर 10 -- Gurgaon News: पलवल। गांव जनौली में रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जनौली निवासी लक्ष्मण उर्फ लच्छी के रूप में हुई। जीआरपी के एसआई नवल सिंह ने बताया कि लक्ष्मण मंगलवार सुबह साइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। जब वह जनौली रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.