Gurgaon News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
गुड़गांव, जुलाई 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली-जयपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुग्राम और बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। जीआरपी के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे के पीछे कोई संदिग्ध तथ्य या साजिश सामने नहीं आई है। मृतक की पहचान दिल्ली के कुतुब विहार फेज-2, गोला डेयरी निवासी जयप्रकाश जिसकी उम्र 52 के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के बजघेड़ा क्षेत्र में कपड़ों की लॉन्ड्री चलाने का काम करते थे। पुलिस को नौ जुलाई की रात करीब 11:30 बजे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस का अनुमान है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.