गुड़गांव, अगस्त 5 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए हाईवे को जाम कर दिया। कांवड़ियों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई भी की। यह मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने खंडित कांवड़ होने पर गाड़ी करवाकर दूसरी कांवड़ लेने के लिए कांवड़ियों को हरिद्वार भेजा। सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे से कांवड़िये कांवड़ लेकर जा रहे थे। गांव निखरी के पास एक ट्रक की टक्कर से एक कांवड़ खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- रंग-बिरंगी कांवड़ों से गुलजार हुआ दिल्ली हाईवे उसकी पिटाई शुरू कर दी। कांवड़ खंडित होने पर उन्होंने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलन...