गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: -सोसाइटी में 400 परिवार रह रहा है, ढाई महीने से खराब पानी की आपूर्ति, जीएमडीए से शिकायत पर सुधार नहीं करने का आरोप गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी में पिछले ढाई महीने से खराब गुणवत्ता की पेयजल आपूर्ति हो रही है। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि यहां आने वाले पानी का टीडीसी स्तर लगभग 690 से अधिक रहता है, जिसके कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले ढाई महीने से मुसीबत बढ़ी सोसाइटी निवासी विनोद वर्मा, उत्पल कांत, जतिन दहिया का कहना है कि यहां 600 परिवार रहते हैं। जीएमडीए की लाइन से सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति होती है। पानी की गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। बार-बार शिकायतों के बावजूद यदि समस्या का स्थाय...