Gurgaon News: टोल प्लाजा बन रहे यातायात जाम का कारण
गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा और सिरहोल टोल प्लाजा के अलावा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा यातायात जाम का कारण बन रहे हैं। सुबह और शाम के समय तो इन टोल प्लाजा को पार करने में आधे से पौने घंटे तक का समय लग जाता है, जिससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साल 2016 में घोषणा कर दी थी, लेकिन एनएचएआई और जिला प्रशासन के बीच आपसी तालमेल की कमी और जमीन मिलने में देरी की वजह से इस टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने में देरी हुई। इस टोल प्लाजा को पिछले साल पचगांव में स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन ग्रामीणों ने स्थानांतरण कार्य को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.