Gurgaon News: टॉप 100 संपत्तिकर बकाएदारों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए बकाएदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टैक्स शाखा को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि निगम क्षेत्र के टॉप 100 संपत्तिकर बकाएदारों की सूची बनाकर उनसे तुरंत टैक्स की वसूली की जाए। तय समय में कर जमा न करने वाले बकाएदारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने अगले 15 दिनों के भीतर पूरे निगम क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन रिहायशी इमारतों में पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, हॉस्टल या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, उनसे अब आवासीय की जगह व्यावसायिक दरों के हिसाब से कर वसूला जाएगा। ऐसा न करने वाली इमारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.