गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट देने की मांग मकान जनगणना का पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर भी जताई नाराजगी

शिक्षक संघ का प्रदर्शन संघ बोला- गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित

सरकार से मांगें सभी शिक्षक संवर्गों से समान रूप से ड्यूटी लगाने की मांग गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता और विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों में प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज को सौंपा। संघ पदाधिकारियों ...