Gurgaon News: झुग्गी के बाहर खेल रही बच्ची को सांप ने डसा, मौत
गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। कांकरौला गांव में रविवार शाम को अपनी झुग्गी के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को एक सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची की पहचान करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता कुंदन कुमार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गांव देहरिया के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ कांकरौला गांव की झुग्गियों में रहकर कबाड़ का काम करते हैं। करिश्मा तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे पिता कुंदन काम पर गए हुए थे और मां घर के दैनिक कार्यों में व्यस्त थी। उसी दौरान करिश्मा अन्य बच्चों के साथ झुग्गी के बाहर खेल रही थी। अचानक किसी विषैले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.