Gurgaon News: झाड़सा और शिवाजी नगर में 11 मकान सील
गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम नगर निगम ने गांव झाड़सा और शिवाजी नगर कॉलोनी में 11 मकानों को सील किया है। इनमें पीजी और गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा नगर निगम ने गांव झाड़सा, शिवाजी नगर, ज्योति पार्क, मदनपुरी रोड, वजीराबाद के खाटू श्याम मंदिर मार्ग पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम के प्रवक्ता के मुताबिक गांव झाड़सा में नौ मकान और शिवाजी नगर में दो मकान को सील किया। इनमें अवैध रूप से पीजी का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ज्योति पार्क रोड और मदनपुरी रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण की वजह से इन सड़कों पर यातायात जाम की समस्या बन रही थी। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.