गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने सेक्टर-43 निवासी शशिकिरण कंडलाम को अपना शिकार बनाया है। जालसाज ने 30 सितंबर को झांसा देकर उनके साथ एक लाख 70 हजार की ठगी को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

ईशान कुमार से ऑनलाइन ठगी 2.06 लाख रुपये की ठगी गुरुग्राम। साइबर ठगों ने अब सेक्टर 56 निवासी ईशान कुमार निवासी देवेंद्र विहार को झांसे में लिया। चार अक्तूबर को उनके साथ दो लाख छह हजार 962 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम ईस्ट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल के जरिए जांच शुरू कर दी है। ...