गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। छह युवकों ने डंडों से पीट-पीटकर एक कार चालक की हत्या कर दी। आरोपियों ने रविवार रात को हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय बाबूलाल निवासी मध्यप्रदेश पत्नी और बेटे के साथ सेक्टर-45 मे बनी झुग्गियों में रहता था। रविवार रात बाबूलाल की पड़ोसी युवक के साथ फोन पर कहासुनी हो गई और इसके बाद बाबूलाल ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। घायल युवक की शिकायत पर उसके खिलाफ सोमवार को सेक्टर-40 थाने में केस दर्ज किया था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।सोमवार दोपहर को घायल युवक के छह से अधिक दोस्त बाबूलाल की झुग्गी में पहुंच...