गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने हरियाणा सरकार की मंशा और कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की हालिया फाइनेंस कमेटी की बैठक में गुरुग्राम को एक बार फिर पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। वर्षों से राज्य बजट में गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के लिए केवल कागजी घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन धरातल पर काम पूरी तरह शून्य है। ठीक इसी तर्ज पर फाइनेंस कमेटी की बैठक में भी गुरुग्राम को खाली हाथ ही रखा गया और उसका नाम तक एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। पंकज डावर ने कहा कि विधानसभा सत्रों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री के बयानों, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय सांसद के भाषणों में जिस अस्पताल को वर्ल्ड क्लास बनाने के दावे किए जाते थे, वह आज थर्ड क्लास भी नहीं ब...