गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने सोमवार को जोन-4 की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जोन-4 को गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) यानी खुले में कूड़ा फेंकने वाले स्थानों से पूरी तरह मुक्त बनाना और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। बैठक में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा केवल निगम के वाहनों में ही दें। बैठक में बताया गया कि जोन-4 में कुल 21 जीवीपी चिन्हित किए गए थे, जिनमें से मुस्तैदी दिख...