Gurgaon News: जेप्टो स्टोर से साढ़े चार लाख रुपये की चोरी
गुड़गांव, अगस्त 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-43 के सी ब्लॉक स्थित जेप्टो स्टोर की अल्मारी में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये चुराने के आरोप में एक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारी के पास से चोरी के करीब 42 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझनु के गांव सेफरागढ़ निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। गंगा विहार कॉलोनी निवासी सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह ने थाना सुशांत लोक पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से अलवर के गांव लोदाडी का रहने वाला है। आरओएफ मॉल के बेसमेंट में उनका एक स्टोर है। 26 जुलाई की रात को करीब 12 बजे स्टोर पर कार्यरत एक कर्मचारी अजय कुमार ने अल्मारी में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये चुरा लिए हैं। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 31 जुलाई को शिकायत आने के बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.