Gurgaon News: जूनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप में सीडी स्कूल और संस्कृति स्कूल बने चैंपियन
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। दो दिवसीय जूनियर जिला बेसबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें जिले की विभिन्न स्कूलों और क्लबों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में सीडी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल सेक्टर-43 की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में रोटरी पब्लिक स्कूल और जीएवी स्कूल की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा विभाग में एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि बालिका वर्ग में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल सेक्टर-43 की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। रोटरी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे और सीडी क्लब की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.