गुड़गांव, जुलाई 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की सेक्टर-107 में सीवर शोधन संयंत्र के लिए प्रस्तावित जमीन पर गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से बिना अनुमित कूड़ा घर तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए एक ठेकेदार को टेंडर आवंटित कर दिया है। खास बात यह है कि ठेकेदार ने निर्माण शुरू कर दिया है। जीएमडीए ने इस कार्य को रोकने के लिए गुरुग्राम नगर निगम को पत्र लिखा है। जीएमडीए ने सेक्टर-107 में सीवर शोधन संयंत्र तैयार करने के लिए गुरुग्राम नगर निगम से 49.93 एकड़ जमीन खरीदी है। सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण का टेंडर जारी किया जा चुका है। जीएमडीए को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से सीवर शोधन संयंत्र की जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। जब अधिकारी मौके पर पहुंचें तो पाया कि करीब एक एक...